फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के तबादले के बाद ग्रामीणों का विरोध थमा

Mon, 04 May 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो45कासगंज के ​भिटौना स्कूल में बच्चों से पूछताछ करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़। स् - फोटो : 1
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा के निलंबन के बाद दूसरी जगह तैनाती किए जाने के मामले में बच्चों व ग्रामीणों का आक्रोश थम गया। सोमवार को विद्यालय खुल गया और शिक्षण कार्य शुरू हो गया। शनिवार को इस निर्णय के विरोध में बच्चों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा था। उन्होंने स्कूल का ताला नहीं खुलने दिया था। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका की वापसी की मांग पर अड़े रहकर शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप कर दिया था।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार को स्थिति में बदलाव देखने को मिला। विद्यालय खुलने पर खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार और राजेश चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों, अभिभावकों तथा बच्चों से बातचीत की। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने स्वयं बच्चों को रुचिकर अंदाज में पढ़ाया, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह देखा गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है और विद्यालय में सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं।


राज्य महिला आयोग सदस्य ने किया विद्यालय का निरीक्षण
कासगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बच्चे ने शिक्षिका को फिर से वापस बुलाने की बात रखी। उन्होंने गांव के प्रधान पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी प्रणव सिंह को दी गई है। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें