हाईस्कूल छात्रा संजलि की मौत की खबर आते ही ताजनगरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कहीं जाम लगाया गया तो कहीं प्रदर्शन किया गया। लोग कह रहे हैं कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे का क्या मतलब है?
विज्ञापन
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
2 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नौमील के स्कूल में संजलि पढ़ती थी। लोगों ने यहां आगरा-जगनेर रोड पर जाम लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। लालऊ में कई बार पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। देर रात तक नारेबाजी चलती रही।
विज्ञापन
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
3 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में गांव आए एसएसपी अमित पाठक को भी युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। युवकों ने नारे भी लगाए। गांव के सोनवीर का कहना था कि सरकार सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन यह दावे फेल ही साबित होते हैं। बेटियों को आज भी घर से निकलने में डर लगता है। उन पर सरेराह हमले किए जाते हैं। दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इन पर कब अंकुश लगेगा।
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
4 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
संजलि की मौत की खबर पर समाजसेवी कुंदकिना शर्मा, शांति बहल और वत्सला प्रभाकर लालऊ गांव पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। अब समय आ गया है जब बेटों को कानून का पाठ पढ़ाया जाए कि अगर कोई हरकत करेंगे तो क्या अंजाम होगा।
विज्ञापन
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
5 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
लालऊ में नेताओं का तांता लग गया। बसपा के कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, कुंवरचंद वकील, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, दीवान सिंह मुखिया, शाहिद खान, ओम शर्मा, आशाराम, राजपाल सिंह, सपा से जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा, रालोद की जिलाध्यक्ष मालती चौधरी पहुंचे।
विज्ञापन
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
6 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा संजलि की हत्या से जिले के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं में शोक है। गुरुवार को स्कूलों में विद्यार्थियों ने कैंडल जलाकर संजलि की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग भी की। जीडी गोयंका स्कूल, बोदला-बिचपुरी रोड में विद्यार्थियों के साथ शिक्षिकाओं ने भी मोमबत्ती जलाकर संजलि की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
7 of 9
संजलि हत्याकांड
संजलि को जिंदा जलाने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। सबसे ज्यादा छात्राएं डरी हुई हैं। उनका कहना है कि अब तो स्कूल जाने में दहशत हो रही है। जब सुरक्षित ही नहीं रहेंगी तो स्कूल जाकर क्या करेंगी। संजलि की गांव की सहेलियों ने यह तक कह दिया कि आरोपियों के पकड़े जाने तक स्कूल नहीं जाएंगी।
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
8 of 9
संजलि हत्याकांड
महिलाओं और बच्चियों को लेकर बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में किसानों ने भी विरोध जताया है। संजलि की मौत के बाद किसानों ने कानून व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने मुंडन कराया। उन्होंने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। अकेले बाहर निकलने से डरने लगी हैं। संजलि के हत्यारों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
संजलि की मौत पर आगरा में गम और गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, निकाले गए कैंडिल मार्च
9 of 9
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
संजिल के हत्याकांड पर जहां एक तरफ आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर दुस्साहसिक घटना की शिकार हुई संजलि को याद कर लोगों की आंखें भी नम हैं। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने जहां कैंडल मार्च निकालकर छात्रा को श्रद्धांजलि दी वहीं, जिला इकाई ने डीआईजी और एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया।