फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिविल टर्मिनल की बाउंड्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 11 Aug 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। गांव बल्हेरा में निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल में बाउंड्री के निर्माण के विरोध में खुली पंचायत आयोजित हुई। इसमें ग्रामीणों और किसानों ने एयरफोर्स द्वारा की जा रही बाउंड्री का विरोध करते हुए अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाउंड्री के चलते गांव का मुख्य रास्ता प्रभावित हो रहा है और किसानों को खेतों और शहर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बल्हेरा सत्य प्रकाश लोधी का कहना है कि एयरपोर्ट निर्माण की वजह से पहले ही एक रास्ता बंद हो चुका है, अब उनका वैकल्पिक रास्ता बना नहीं है, दूसरा रास्ता बंद करने की बात सामने आ रही थी, इसी पर ग्रामीणों ने सोमवार को एक पंचायत का आयोजन किया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बाउंड्री वॉल के किनारे बनने वाले रास्ते के निर्माण की मांग उठाई। अधिकारियों से आश्वासन मिला है कि पहले उनका रास्ता तैयार किया जाएगा उसके बाद पुराना रास्ता बंद किया जाएगा। पंचायत में उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, नायब तहसीलदार सदर प्रियंका सिंह सहित सिविल टर्मिनल निर्माण समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें