फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंसल बिल्डर के 150 बैंक खातों में नहीं मिली फूटी कौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अंसल प्रॉपर्टीज के 150 कुर्क बैंक खातों से बकाया वसूली के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम सोमवार को निराश होकर दिल्ली से लौट आई। 150 खातों में 101 का संचालन बंद मिला, जबकि 49 खातों में एक फूटी कौड़ी नहीं मिली। 1.11 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाने पर पिछले महीने जिला प्रशासन ने अंसल के बैंक खाते कुर्क किए थे। बिल्डर पर दर्जनों निवेशकों का करोड़ों रुपया बकाया है। लगातार मौका मिलने के बाद अब बिल्डर खुद को दिवालिया दर्शा रहा है।
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम स्थित मघटई में अंसल प्रॉपर्टी ने सुशांत ताज सिटी टाउनशिप 2009-10 में बसाई थी। यह 500 एकड़ की सबसे बड़ी इंटीग्रेटिड टाउनशिप थी। इसके नाम पर घर खरीदारों और निवेशकों की मेहनत की कमाई कंपनी डकार गई। निवेशकों ने रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में शिकायत की। रेरा ने जिलाधिकारी को भू राजस्व के माध्यम से वसूली के लिए आदेश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 जुलाई को प्रशासनिक टीम ने नई दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में 150 बैंक खातों को कुर्क किया था।
अंसल के 150 कुर्क बैंक खातों में 101 बंद, 49 में जीरो बैलेंस
कुर्क खातों से बकाया वसूली के लिए शनिवार को टीम दिल्ली गई। उप जिलाधिकारी विक्रम राघव ने बताया कि 101 खातों में एनसीएलटी का विवाद है। ये खाते बंद मिले। 49 बैंक खातों में शून्य रुपया प्रदर्शित हो रहा था। बैंक में करीब 2 करोड़ रुपये की एफडी मिली है लेकिन एफडी से वसूली नहीं की जा सकती। अन्य संपत्तियों की तलाश की जा रही है। उन्हें नीलाम करके बकाएदारों की रकम चुकाई जाएगी।
विज्ञापन



प्रवर्तन निदेशालय भी कुर्क कर चुका आगरा में संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके प्रमोटरों के खिलाफ दर्ज सैकड़ों प्राथमिकी और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर आगरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्रीपुरम के पास करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की हैं। यह जांच मुख्य रूप से घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़ी थी। शास्त्रीपुरम बिचपुरी रोड स्थित मिघटई में कंपनी ने सुशांत ताज सिटी प्रोजेक्ट बनाया था, जिसमें खरीदारों और आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के नियमों से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

भूमि बंधक रखने में किया था फर्जीवाड़ा

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्नमोली ने मार्च 2025 में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ थाना लोहामंडी में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई। कंपनी पर आरोप है कि उसने सुशांत ताज सिटी प्रोजेक्ट के लिए विकास शुल्क के एवज में एडीए के पास ऐसी संपत्तियों को बंधक के रूप में रखा, जिन्हें पहले ही बेचा जा चुका था। इस तरह एडीए को गुमराह करके धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें