फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, नाक से बह रहा था खून, गले में गमछे का फंदा

विज्ञापन
कासगंज ढोलना थाना क्षेत्र के गांव लाला सलेमपुर का हत्या का शिकार ग्रामीण महेश का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव लाला सलेमपुर से तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव कस्बा बिलराम के समीप सरसों के खेत में पड़ा मिला। उसकी नाक से खून बह रहा था और गले में गमछे का फंदा पड़ा हुआ था। इससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मौत का कारण जानने के लिए तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा बिलराम के समीप सोरों के एक खेत में सुबह लोगों ने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ था। सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर देखा कि नाक से खून निकल रहा था और गले में फंदा था। इससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। माना जा रहा है कि हत्या कर उसका शव सरसों के खेत में फेंका गया है। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो पता चला कि यह शव गांव लाला सलेमपुर निवासी महेश (35) पुत्र ठाकुरदास का है। पता चला कि तीन दिन पहले वह गृह क्लेश होने के बाद वह घर से निकल आया था। पुलिस ने परिजनों से पूरी जानकारी ली है। हालांकि अभी हत्या की आशंका है, लेकिन परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। इधर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
वर्जन-
- सरसों के खेत में युवक का शव मिला है। मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की तहकीकात हर पहलू पर की जा रही है। - आरके तिवारी, सीओ, सिटी।

कासगंज ढोलना थाना क्षेत्र के गांव लाला सलेमपुर के युवक का शव मिलने के बाद एकत्रित ग्रामीण- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें