फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: बच्चे को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने बदमाशों को पीटा, कार फूंकी

Tue, 20 Aug 2019 09:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
बच्चे को अगवा करने की कोशिश के बाद ग्रामीणों ने कार फूंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ढोलना के ग्राम अथैया में सोमवार की देर शाम एक बच्चे को अगवा करने की कोशिश की गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो अपहृताओं के साथ मारपीट की। इसके बाद अपहृताओं की कार को भी फूंक दिया। दमकल ने कार में लगी आग को बुझाया। अभी इस मामले में प्राथमिक दर्ज की कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


मुकेश (10) पुत्र राजू निवासी अथैया गांव में ही एक खोखे पर बैठा हुआ था। इसी बीच एक युवक खोखे के पास पहुंचा और मुकेश को मिठाई का डिब्बा देते हुए बोला कि हम तुम्हारे रिश्तेदार हैं, चलो तुम्हारी मां बुला रहीं है। 

यह सुनकर बच्चे ने मिठाई का डिब्बा ले लिया। तभी युवक ने बच्चे को पकड़ लिया, इसी बीच उसके पिता वहां आ गए। बच्चे को युवक द्वारा ले जाते देख उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी बीच उसका दूसरा साथी भी कार लेकर वहां पहुंच गया और कहने लगा कि वह उसका साथी है और रिश्तेदारी में आए हुए हैं। यह सुनकर ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया और उसकी भी पीटाई कर दी। इसके बाद कार में आग लगा दी। कार धू-धू कर जल उठी। 

जब पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो ढोलना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सीओ आईपी सिंह एवं कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में युवकों के नाम खिसरत पाल एवं प्रवीन निवासी बरौला बन्नादेवी अलीगढ़ बताया गया है। दोनों ही युवक शराब के नशे में बताए गए। 

कार में अन्य नंबरों की प्लेटे मिलने की अफवाह

ग्राम अथैया में बच्चों के अपहरण में शामिल कार से अन्य नंबरों की प्लेटे मिलने की भी अफवाह है। ग्रामीणों यहां तक कह रहे थे चार नंबर प्लेटे कार में मौजूद थीं। मिठाई के भी डिब्बे रखे थे। इसके अलावा अन्य सामान भी था।
विज्ञापन

आईपी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, कासगंज का कहना है कि ग्राम अथैया में बच्चे के अपहरण की कोशिश व कार जलाए जाने के मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें