होलीपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव
बाह। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरुण श्रीवास्तव ने रविवार को बाह के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगोटखेड़ा और होलीपुरा का निरीक्षण किया। दोनों ही स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के भरोसे हैं। सीएमओ के सामने चिकित्सक न होने का सवाल स्थानीय लोगों ने उठाया। अस्पतालों के लिए डॉक्टर की मांग की।
बाह के होलीपुरा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट श्यामसुंदर पांडेय और हिंगोटखेड़ा गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट कुलदीप के भरोसे चल रहा है। चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने की बजह से स्थानीय लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह जाने के लिए मजबूर हैं। रविवार को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनसे चिकित्सक की नियुक्ति किए जाने की मांग की। सीएमओ ने लोगों को जल्द ही दोनों अस्पतालों में चिकित्सक की नियुक्ति किए जाने का आश्वासन दिया।
होलीपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव