फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओवरटेक कर रोकी डाॅक्टर की कार, तमंचा तान लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार देर रात कार सवार चार बदमाशों ने फिरोजाबाद से घर लौट रहे डॉक्टर को निशाना बनाया। आरोप है कि बदमाशों ने डॉक्टर की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक सीट का शीशा तोड़कर कनपटी पर तमंचा तानते हुए सोने की चेन लूट ली। बदमाश कार की चाबी भी ले गए। शोर मचने पर राहगीर रुकते देख बदमाश रामबाग की ओर भाग गए। वारदात से घबराए डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना फेज-2 निवासी डॉ. प्रेम राज, हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। उनका क्लीनिक फिरोजाबाद के नगर निगम बाजार में है। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह रविवार रात लगभग 11 बजे वह कार से घर लौट रहे थे। सैयद कट के सामने मोड़ पर पहुंचे ही थे कि कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोक ली। कार से उतरे तीन बदमाशों ने शीशा तोड़ा और उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गले से सोने की चेन खींच ली। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है।

उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास से निकल रहे लोग रुक गए। राहगीरों को देखकर बदमाश अपनी कार से रामबाग की ओर भाग निकले। घटना के बाद डॉक्टर सदमे में सड़क पर गिर पड़े। कुछ देर बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पीआरवी ने प्रारंभिक जानकारी लेकर सुबह तक कार्रवाई की बात कही। बाद में पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि मौके पर पुलिस पहुंची है। घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें