फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ड्रोन की दहशत से रातभर जाग रहे ग्रामीण

Thu, 31 Jul 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ड्रोन चोर की दहशत से गंजडुंडवारा, सहावर और पटियाली क्षेत्र के कई गांवों में लोग रातभर लाठी-डंडे लेकर जगार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रातभर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचनाओं से पुलिस के फोन घनघनाते रहे। पुलिस टीमें लोगों को समझाती रहीं कि ड्रोन से चोरी महज अफवाह है इस पर ध्यान न दें। पटियाली के गांव कादरगंज, तरसी, लालूपुर, मिहोला, नवाबगंज नगरिया, बकबास, पीतम नगर, म्याऊ आदि में ग्रामीण पूरी रात ड्रोन चोरों के डर से रातें जागकर काट रहे हैं। बुधवार देर रात गांव म्याऊ में ड्रोन देखे जाने की अफवाह के बाद धीरे-धीरे पूरा गांव जाग गया। लोग टोलियां बनाकर अपने-अपने मोहल्लों में पहरेदारी करने लगे। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिकंदपुर वैश्य थाना के प्रभारी चंचल सिरोही ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ड्रोन चोर की अफवाहों से न डरें। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन

इसी तरह गंजडुंडवारा के सहावर रोड स्थित एक मकान में चोर घुसने की अफवाह के बाद गांव के लोग सतर्क हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। रातभर गली-गली में घूमकर चोर को ढूंढते रहे। पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। लेकिन जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें