फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षमता निर्माण कार्यशाला में युवाओं को दी योजना की जानकारी

Thu, 31 Jul 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विकास भवन में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय पोर्टल पर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़कर लाभांवित कराएं। योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर बिना ब्याज, गारंटी के ऋण का प्रावधान है। लाभार्थी को 10 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है। योजना से छोटे-छोटे स्वरोजगार स्थापित किए जा सकते हैं। उपायुक्त जिला उद्योग चंद्रभान भास्कर ने कहा युवाओं को प्रोजेक्ट रिपोर्ट, वेंडर आदि की जानकारी दी। कार्यशाला में नवाचार परियोजनाओं, बिजनेस मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया। विभिन्न योजनाओं लाभार्थियों ने जानकारी ली तथा अपनी शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक वीर सिह,आरसेटी निदेशक विजय कुमार, योगेश कुमार, चेतन पांडे, ललित यादव, रजत मिश्रा, अभिषेक, आईके तिवारी, आकाश शर्मा, विकास चंद्रा, हेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें