अछनेरा के गांव कचौरा मे उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की गाड़ी को ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी से निक
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा के गांव कचौरा की मुख्य सड़क पर पिछले कई महीनों से जलभराव की गंभीर समस्या है। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने प्रशासन अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क के किनारे ठेकेदार ने जल निकासी के लिए नाला नहीं बनवाया। इस कारण सड़क पर एक फीट से अधिक गहरा पानी भरा हुआ है। समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर सिंह की गाड़ी को पानी में से निकलवाया। ग्रामीणों का उद्देश्य अधिकारियों को रोजाना की परेशानी से अवगत कराना था।
इस मौके पर मुनि कचोरा, सत्तों, जयवीर, गौरव, प्रकाश, प्रवीण, हाकिम सिंह, रवींद्र सिंह, धर्मेंद्र, योगेश, सत्यवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक ने बताया शाम को ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे थे। जांच में पाया गया है विगत में सड़क बनी उस समय नाला निर्माण का कार्य नहीं हुआ, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था।