फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूलर में उतरे करंट से बालक की मौत, बेसुध हुईं दादी

Wed, 29 Jul 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: कूलर में उतरे करंट से बालक देवराज की मौत
विज्ञापन
बाह। बड़ागांव में सोमवार रात 9 बजे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आए देवराज (12) की मौत हो गई। शव देख दादी कुसुमा देवी बेसुध हो गईं। बड़ागांव के बंटी दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बेटे देवराज एवं सार्थक अपनी दादी कुसुमा देवी के साथ गांव में थे। परिजन ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे देवराज कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। चीख और झटके के साथ फर्श पर गिरे देवराज अचेत हो गया। चीख पुकार मचने पर परिजन उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बेटे का शव देख कर दादी कुसुमा देवी बेसुध हो गई। बालक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पूरा गांव शोक में डूब गया है। मंगलवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें