फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 11 अक्तूबर से लापता है ग्रामीण, पुलिस ने शुरू की तलाश

विज्ञापन
खेत पर जाने की कहकर घर से निकले अधेड़ लापता, पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी भमर सिंह (52) 11 अक्तूबर को घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजन ने रिश्तेदारियों सहित अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने किसी से विवाद या झगड़ा होने से भी इनकार किया है।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका के चलते पीड़ित बेटे दिगंबर सिंह ने 13 अक्तूबर को पिनाहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से तलाश की गुहार लगाई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कर लापता की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। शनिवार को भी मोटरबोट से चंबल के पास महेवा मंदिर तक तलाश की गई थी। - अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें