फतेहपुर सीकरी में लापता हुए दो बच्चे
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के नगला सराय के ग्राम नगला बले से टेसू खेलने निकले दो बालक लापता हो गए। परिजन ने बालकों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
नगला बले निवासी मीना देवी का बेटा मनमोहन (10) 24 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाले सूरज (11) के साथ टेसू खेलने जाने की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बालकों को जाने से मना किया था, लेकिन इसके कुछ देर बाद दोनों बिना बताए घर से निकल गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। इसके बाद मनमोहन की मां मीना देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
गुम हुए बालकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। - शैलेंद्र सिंह, एसीपी