फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में लाठी डंडों से पीट पीटकर ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
कासगंज कल्यानपुर के हत्या के शिकार ग्रामीण रामविलास का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में जमीनी विवाद में नामजदों ने ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने 9 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के लिए एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव कल्यानपुर निवासी नवीन पचौरी एवं रामविलास के बीच काफी समय से जमीनी विवाद था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे रामविलास अपने भाई वीरपाल के साथ खेत पर जुताई करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के नवीन पचौरी, राजू पचौरी, अश्वनी पचौरी, मुकेश पचौरी, रोहित, नैना, राकेश बाल्मीकि, शैलेंद्र उर्फ शैलू भी यहां पहुंच गए।
वे रामविलास एवं उनके भाई वीरपाल से गाली-गलौज करने लगे। वीरपाल ने आरोप लगाया है कि मना करने पर नामजदों ने लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर हमला किया। जमकर मारपीट की। इससे दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। उपचार को ले जाते समय रामविलास ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ सिटी आरके तिवारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए जहां पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

इधर ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि जिस जमीन पर विवाद चल रहा था उसकी कई बार पैमाइश हो चुकी है। उसके बाद भी नामजद आए दिन विवाद करते थे। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने ग्रामीणों को जांच का भरोसा दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर सभी 9 नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वर्जन-
- जमीनी विवाद में ग्रामीण की हत्या हुई है। राजस्व और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही थी। तहरीर के आधार पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। -मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें