फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन डीलरों के यहां जमा कराएं विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बिजली का बिल जमा करने के लिए अब राशन डीलरों के यहां व्यवस्था की गई है। जिले में पांच राशन डीलरों द्वारा विद्युत बिल जमा किए गए जा रहे हैं। मार्च माह में 29 उपभोक्ताओं ने डीलरों के माध्यम से विद्युत बिल जमा कराया है।
विज्ञापन

जिले में लगभग आठ सौ राशन की दुकानें हैं। राशन डीलरों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य और विद्युत उपभोक्तओं को सहूलियत पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा डीलरों को बिजली बिल जमा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। विद्युत बिल के 100 से 10 हजार रुपये तक जमा करने पर राशन डीलर को 17 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
दस हजार से अधिक का बिल जमा करने पर डीलर को 2.5 प्रतिशत का कमीशन दिया जाएगा। जिले में फरवरी माह में पांच डीलरों द्वारा 71 ट्रांजेक्शन किए गए। इस दौरान डीलरों के पास 65584 रुपये बिल जमा किया गया। वहीं मार्च माह में 29 उपभोक्ताओं ने अब तक डीलरों के माध्यम से 32891 रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन

--------
राशन डीलरों की आय में वृद्धि के लिए डीलरों को बिजली का बिल जमा करने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिले में अभी पांच डीलरों द्वारा विद्युत बिल जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव कुमार मिश्रा, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें