फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम प्रधान बनेंगे मास्टर ट्रेनर, ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

Tue, 06 Jan 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत पंचायतों में ग्राम प्रधानों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे वह ग्राम पंचायत में लोगों को यातायात नियमों और सड़कों पर अनुशासित रहने के लिए जागरूक कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में कमिश्नरेट में 1300 से अधिक हादसों में 695 लोगों की मौत हुई थी। इसको देखते हुए आगरा कमिश्नरेट में क्रिटिकल कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं। हादसों की रोकथाम के लिए 14 क्रिटिकल कॉरिडोर टीम बनाई गई हैं। यह हादसों के कारणों से लेकर संरक्षा के इंतजाम करा रही हैं।
आरटीओ की ओर से भी 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चला रहा है। इसमें ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ट्रक चालकों, स्कूलों के साथ ही चालक और ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच इसे पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को दी जा रही है। उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। वह अपने गांव में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अब तक 1,259 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। इसमें बिना हेलमेट व सीट बेल्ट सहित अन्य उल्लंघन शामिल हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें