एत्मादपुर। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह चाहर, एत्मादपुर ब्लॉक अध्यक्ष देशराज धाकरे व खंदौली ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौहान के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बकाया मानदेय व ईपीएफ यूएएन में जमा न किए जाने, रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणा को लागू न करने, एचआर पॉलिसी, मानदेय बढ़ोतरी, 20 वर्षों से लगातार कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं होने पर रोष जताया गया। समस्याओं को हल नहीं निकलने पर 5 मई को बैठक कर विधानसभा का घेराव करने की बात कही गई। इस दौरान महेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, ब्रजभूषण, सत्यवीर सिंह, बनी सिंह, राज किशोर, विकास कुमार, चंद्रप्रकाश, कृष्णवीर, बबलू खान मौजूद रहे।
-
गोसेवकों ने भी सौंपा ज्ञापन
एत्मादपुर। गोसम्मान आह्वान अभियान के तहत गोसेवकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने गोशालाओं एवं गोसंरक्षण से संबंध में विधायक डॉ. धर्मराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को गोसेवक मनोज शर्मा, पवन शर्मा व राम अवतार तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक से मुलाकात की। इसमें गाय को राष्ट्रमाता का राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने, गोशालाओं के संरक्षण एवं विकास के लिए विशेष केंद्र बनाए जाने, गायों के भरण पोषण के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि में वृद्धि और गोसंरक्षण के लिए सख्त एवं प्रभावी कानून लागू किया जाए। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में गोशालाएं बनवाए जाने की जानकारी दी।