फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: शादी के 4 माह बाद ग्राम विकास अधिकारी को पत्नी ने दूसरी महिला संग पकड़ा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा  

Sat, 04 Jun 2022 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शादी के चार माह बाद ही  ग्राम विकास अधिकारी के जीवन में भूचाल आ गया। कार में एक महिला के साथ घूमने के दौरान उसे पत्नी ने पकड़ लिया। इसके बाद ये मामला थाने पहुंचा, जहां पत्नी ने बताया कि पति के साथ मिली महिला आरक्षी है और सेक्स रैकेट चलाती है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ( वीडीओ) और एक महिला आरक्षी कार में पकड़ा गया। वीडीओ की पत्नी ने परिजन के सहयोग से दोनों को पकड़ा। इस दौरान घटनास्थल से लेकर कोतवाली देहात तक करीब एक घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला ने आरक्षी पर सेक्स रैकेट चलाने और उसे भी शामिल करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कासगंज रोड पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई एक कार में एक युवक-युवती बैठे हुए थे। मौके पर युवक की पत्नी जा पहुंची और अपने परिजन को भी बुला लिया। पति को एक विकासखंड में ग्राम विकास अधिकारी के रूप में तैनात बताया। वहीं उसके साथ कार में बैठी युवती को महिला आरक्षी बताया। उसने कहा कि वह शहर के एक मोहल्ले की निवासी है। वर्तमान में उसकी तैनाती प्रयागराज के एक थाने में है।

महिला ने आरक्षी को जमकर खरीखोटी सुनाईं। वहीं उसके परिजन ने ग्राम विकास अधिकारी की जमकर क्लास ली। महिला ने आरोप लगाया कि उसके वीडीओ पति के और भी युवतियों से अफेयर चल रहे हैं। बताया कि चार माह पहले ही उसका विवाह हुआ है। दोनों को लेकर महिला व परिजन थाने पहुंचे। जहां काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में महिला ने कोतवाली देहात पुलिस पर महिला आरक्षी को छोड़ने का आरोप लगाया है।

 पति पर गर्भपात कराने का है आरोप 

कोतवाली नगर में की गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पति की प्रेमिका आरक्षी सेक्स रैकेट चलाती है। इन लोगों ने गर्भवती होने पर मेरा गर्भपात करा दिया। सेक्स रैकेट में शामिल करना चाहते थे। सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बात हुई थी। बताया था कि रिपोर्ट दर्ज कराना चाहें तो तहरीर दे सकते हैं। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें