फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Protest: राहुल के समर्थन में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन, दिल्ली हाईवे हुआ जाम; फिर पुलिस ने...

Sat, 25 Mar 2023 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली हाईवे जाम हो गया। 
विज्ञापन
कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के निर्णय के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। ताजनगरी आगरा में दिल्ली हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रर्दशन के दौरान वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हाईवे जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाना न्यू आगरा ले जाया गया। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारू कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए रोड को जाम कर दिया। जानकारी पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और 24 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को थाना न्यू आगरा लेकर आई और यहां सभी को नजरबंद कर दिया है। थाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच की की नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें