साइबर सेल और थाना के खाते से 50 से अधिक चक्कर, सुनवाई नहीं
पीड़ित ने डीसीपी सिटी को बताया कि वह मथुरा साइबर सेल, रेंज साइबर थाना के 50 से अधिक चक्कर काट चुके हैं। जिन खातों में रकम गई थी, उनको सीज करा दिया। लेकिन आगे कार्रवाई कुछ नहीं की गई। रेंज साइबर थाना में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया, जबकि 5 लाख रुपये से अधिक के मामले में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पुलिस उनसे ही रकम निकलने की बात कर रही है। वहीं आरोपी कंपनी के अधिकारी भी फोन करके शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।