फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से से तमतमाया मंटोला का तिराहा

Thu, 11 Dec 2014 02:14 AM IST
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण प्रकरण के विरोध में बुधवार को सुबह से ही मंटोला तिराहे पर सैकड़ों मुस्लिम इकट्ठा हो गए। यहां हुई सभा में हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद जुलूस के रूप में मदीना तिराहे पहुंचे और एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव और एसपी सिटी समीर सौरभ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने की। उन्होंने कहा कि बजरंग दल व अन्य संगठन गरीब मुस्लिमों का धर्मांतरण कराने की साजिश रच रहे हैं। उत्तरप्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष हाजी बिलाल ने कहा कि मुस्लिमों के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईएलए के चेयरमैन असलम कुरैशी ने निंदा की। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई ने कहा कि देव नगर में जो हुआ, वह लोकतंत्र की हत्या है। संचालन कर रहे पूर्व पार्षद सोहेल कुरैशी ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है। लालच और दबाव में कोई भी धर्मांतरण ज्यादा दिन नहीं चलता। सभा जुलूस में परिवर्तित हो गई।
कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरफान सलीम, शरीफ काले, हाजी मल्लो पहलवान, मुकीमउद्दीन कुरैशी, हुमायूं कुरैशी, इमरान कुरैशी, अदनान कुरैशी, रिजवान मलिक, भैया जाहिद हुसैन, हाजी इलियास अख्तर वारसी, जमीरउद्दीन, नदीम नूर, टीटू, सूफी बुंदन मियां, यामीन कादरी, दिलशाद, कदीर, असलम, नईम सेठ, छोटे ठेकेदार, जमील, जमीरउद्दीन, इलियास, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें