फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंटवारे के विवाद में महिला को पीटने का वीडियो वायरल

Wed, 08 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जमीनी विवाद में महिला को पीटे जाने के वायरल वीडियो का ग्रैब
विज्ञापन
बाह। बासौनी के बड़ोस गांव में घरेलू बंटवारे के विवाद में महिला को पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिलाओं का झुंड बेबी को घेरकर पीटते हुए दिख रहा है। उसको बाल पकड़ कर खींचकर घूसे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


थाने पहुंची बेबी ने पुलिस को बताया कि पति कप्तान सिंह दो भाई हैं। उन्हें आधे की जगह एक तिहाई जमीन दी जा रही है। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई है। आंख में ईंट लगी है। दीवार के सहारे घसीट कर गला दबाने का प्रयास किया गया। चीख पुकार पर पहुंची बेटी दिव्या ने उसकी जान बचाई। आरोप है कि 112 नंबर डायल किए जाने पर पुलिस ने आने की बात तो कही थी, लेकिन आई नहीं। बासौनी पुलिस ने बेबी को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें