फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध खनन करते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र में अवैध खनन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। गांव मनोना बीहड़ का रविवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों से अवैध खनन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन के वीडियो सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर किसकी अनुमति से यह गतिविधियां संचालित हो रही हैं। रविवार सुबह भी मनोना क्षेत्र में अवैध खनन की चर्चा से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक वानिकी रेंजर गजेंद्र चौधरी का कहना है कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें