फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बसपा नेता की गुंडई का वीडियो हुआ वायरल, होटल कर्मचारियों को पीटता रहा...वो हाथ जोड़ते रहे

Tue, 23 Apr 2024 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बसपा नेता की गुंडई का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बसपा नेता होटल कर्मचारियों को पीटते नजर आ रहे हैं। वहीं बेबस होटल कर्मचारी सिर्फ हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
 
विज्ञापन
बसपा नेता की गुंडई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर के भूतेश्वर इलाके में स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान बसपा नेता गुड्डू गौतम ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में पुलिस के समक्ष समझौता हो चुका है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो 17 अप्रैल का बताया जा रहा है। 2007 में मथुरा शहर से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके गुड्डू गौतम के अनुसार वह शादी समारोह में भूतेश्वर स्थित गुलशन होटल गए थे। होटल कर्मचारियों ने बताया कि डीजे बंद करने को लेकर बसपा नेता गुस्से से आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। होटल के कर्मचारी हाथ जोड़ते रहे, लेकिन बसपा नेता को रहम नहीं आया। वहीं बसपा नेता से इस बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि उनकी कीमती अंगूठी गिर गई। उसकी तलाश के लिए होटल स्टाफ से कहा गया तो बदतमीजी कर दी गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। मगर, कुछ लोगों की मध्यस्थता के कारण विवाद का निपटारा आपसी सुलह से हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें