फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: पिटाई से घायल बालक का वीडियो वायरल, पीड़ित की मां ने गांव के युवक पर लगाया आरोप

Thu, 13 Jan 2022 09:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पीड़ित बच्चे की मां ने गांव के युवक पर पिटाई का आरोप लगाया है। हालांकि देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर में पिटाई से घायल बालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि बालक को एक युवक ने चोरी का आरोप लगाते हुए पीटा। जिससे उसको चोटें आई हैं। हालांकि पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव अन्नियां का है। पीड़ित बालक की मां पुष्पा देवी का आरोप है कि गांव के युवक राजू उसके नाबालिग पुत्र को मंगलवार शाम पटना पक्षी विहार लेकर गया तथा उसकी बुरी तरह से पिटाई की। जिससे उसके शरीर पर काफी निशान आए हैं। 
गांव में एक खेत में लाकर बेहोशी की हालत में छोड़ गया। पता लगने पर विरोध किया तो राजू सरिया चोरी का झूठा आरोप लगाने लगा। मामले में कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि कोतवाली पर ऐसी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
थाना मारहरा में गांव ककरेट निवासी रक्षपाल ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव हजरतपुर निवासी भूपाल चार लोग के साथ घर में घुस आया। गालीगलौज कर पिटाई की और पांच लाख रुपये ले लिए। मारहरा थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है, जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें