फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, भारी मात्रा में असलहा बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 09:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जिले में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिसमें 15 दिन के अंदर तीन थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी गईं हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी और बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी छाता सर्किल पुलिस ने कोसीकलां क्षेत्र में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए है। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के सीओ वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, छाता अशोक कुमार व शेरगढ़ के अरुण पंवार आदि के साथ टीम अवैध असलहे बनाने वालों की तलाश में गश्त पर थी। 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शाहपुर के जमुना खादर में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। इस दौरान पुलिस टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 25 तमंचा, दो बंदूक व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
पुलिस ने मौके से मुब्बा उर्फ मुबारिक, आरिफ उर्फ चुर्री, कंजर, भोली निवासीगण नगला उटावर, अनसार निवासी सबलगढ़, जुरहरा, भरतपुर, शहनवाज उर्फ सैनी निवासी नगला सिरौली को पकड़ कर चालान किया। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि वह डिमांड के आधार पर असलहा बनाकर सप्लाई करते थे।

20 दिन में पकड़ी गईं 3 अवैध शस्त्र फैक्टरी
पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने 15 दिन के अंदर तीन थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी हैं। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने यहां से 3 बंदूक, 3 तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद 10 जनवरी को थाना बरसाना पुलिस ने हथिया गांव में संचालित अवैध हथियार फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 4 तमंचा और 1 बंदूक के साथ कारतूस बरामद किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें