फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रुतबा पड़ गया महंगा: नकली गन से बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने दबोच लिया

Mon, 13 May 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सोशल मीडिया पर नकली गन से असली रुतबा दिखाना युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में जब पता चला कि गन नकली थी तो आरोपियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 
 
विज्ञापन
फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोशल मीडिया पर फायर करते हुए दो वीडियो वायरल हुए थे। पुलिस के पास मामला पहुंचने पर जांच हुई। आईडी की जानकारी निकालकर पुलिस वीडियो बनाने वालों तक पहुंच गई। पता चला कि दो छात्रों ने कमेंट और लाइक के लिए एयरगन से फायर करते हुए वीडियो बनाया था। इस पर पुलिस ने दोनों को हिदायत दी।
विज्ञापन





शुक्रवार को सोशल मीडिया पर 6-6 सेकंड के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें नजर आ रहा था कि दो किशोर गन लेकर आते हैं। हवा में फायर करते हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच की। सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि वीडियो नगला पदी के इंटरमीडिएट के दो छात्रों ने बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उनके घर पहुंची। वीडियो के बारे में जानकारी ली। उनके पास से एयरगन मिली। यह वीडियो में भी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रुतबा दिखाकर कमेंट और लाइक लेना चाहते थे। इसलिए वीडियो बनाया था। दोनों को समझाकर पुलिस लौट आई। एयरगन से किसी तरह का अपराध नहीं बनता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें