एक अन्य वीडियो में एक मानसिक दिव्यांग बच्चा जमीन पर लेटा है। उसके हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए हैं। इस घटना की शिकायत मंगलवार को आया कविता कर्दम, बेबी, दीपाली और रसोइया सुनीता ने कलेक्ट्रेट में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता देखते हुए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) जांच के लिए बालगृह पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू
राजकीय बालगृह में हाथ पैर बांधकर फर्श पर पड़ा दिव्यांग बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
बेड के बॉक्स में छिप जाती थी किशोरी
शिकायत की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व मैं बाल गृह गए थे। सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। पता चला है कि जिस बालिका की चप्पल से पिटाई की गई वह बेड के अंदर बॉक्स में खेल-खेल में छुप जाती थी। इसके बाद अधीक्षिका ने उसकी पिटाई की। इस तरह बच्चों के साथ मारपीट नहीं की जा सकती। अन्य आरोपों की जांच भी होगी। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-अजय पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
यह भी पढ़ेंः- UP: दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट, बाइक से आए बदमाश; लोगों की आंखों के सामने बैग लूटकर हो गए फुर्र