फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत: घर में कैद हुआ महिला कबड्डी खिलाड़ी का परिवार, मारपीट के आरोपी अभी भी फरार

Sun, 04 Apr 2021 03:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी के भाई को पेड़ से बांधकर पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना ताजगंज के गांव में छेड़छाड़ के विरोध पर महिला कबड्डी खिलाड़ी से मारपीट के मामले में नामजद चार आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वहीं पीड़ित परिवार दहशत में है। वह घर में कैद हो गए हैं। परिजनों ने सुरक्षा की मांग की है। उधर, पुलिस ने शनिवार को पीड़ित खिलाड़ी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। 

विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह महिला कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट की गई थी। बचाने आए भाई को पेड़ से बांधकर पीटा था। परिवार के अन्य लोगों की डंडे से पिटाई लगाई थी। घटना के वीडियो सामने आए थे। 

इन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है मुकदमा 
मामले में पीड़ित कबड्डी खिलाड़ी ने गांव के दुर्गेश, छोटू, डोरीलाल, ओमी, शिव सिंह, रतन देवी और डोरीलाल की पुत्रवधू के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दुर्गेश, छोटू और डोरीलाल को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला कबड्डी खिलाड़ी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बयानों का अवलोकन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

उधर, पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। आरोपी परिवार भी गांव में ही रहता है। उन्हें डर है कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद धमका सकते हैं। इस कारण पिता काम पर नहीं जा रहे हैं। परिवार के लोग घर में कैद हो गए हैं। आरोपी परिवार के लोग घर से फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें