फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू हत्याकांड: आरोपी अब तक नहीं हुए गिरफ्तार, परिजनों ने रो रोकर लगाई इंसाफ की गुहार

Mon, 28 Jan 2019 09:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
परिजनों ने रो रोकर लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन
आगरा में प्रापर्टी डीलर बबलू यादव की हत्या को 43 दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस हत्यारोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिजनों में आक्रोश है। सोमवार को परिजनों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसमें कई गांव के तमाम लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र के ककरैठा निवासी प्रापर्टी डीलर बबलू यादव की हत्या 15 दिसंबर 2018 को गोली मारकर कर दी गई थी। परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। खुलासे के लिए एसएसपी आफिस में धरना दिया था।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पांच दिन का समय मांगा। मगर, पुलिस अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हत्यारोपी नहीं पकड़े जाने से वो दहशत में है। पुलिस सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान प्रॉपर्टी डीलर के परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी लिखी तख्तियां लेकरप पहुंचीं। प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ महिलाओं ने रो रोकर इंसाफ की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें