फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले चोरी हुई बाइक सिपाही के पास मिली, पीड़ित ने थाने में रंगेहाथ पकड़ा

Sat, 15 Dec 2018 03:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अपनी के पास खड़ा युवक उदयवीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे जानकर पीड़ित के होश उड़ गए। चोरी हुई जिस बाइक की तलाश में पीड़ित युवक थाने के चक्कर लगाते-लगाते थक हारकर बैठ गया था, वो बाइक एक सिपाही के पास मिली।  
विज्ञापन


पीड़ित युवक के पास दो दिन पहले चोरी हुई बाइक के दो फोटो चालान आए, तब इसकी जानकारी हुई। इस पर उसने सिपाही को बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी सिपाही थाना हरीपर्वत में तैनात है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ली है। 

शहर के मऊ रोड निवासी उदयवीर की बाइक 2013 में चोरी हो गई थी। थाना एत्माद्दौला में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई साल बीतने के कारण पीड़ित ने यह मानकर बैठा गया था कि अब बाइक नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया सिपाही

युवक को भेजा गया बाइक का चालान - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले उदयवीर के पास उसी बाइक के दो फोटो चालान आए। जो दोनों चालान थाना हरीपर्वत पुलिस द्वारा किए गए थे। जिसे देख उदयवीर हैरान रह गया। बिना हेलमेट में दोनों चालान लगातार दो दिनों में किए गए। 

उदयवीर को शक हुआ। वो बाइक की तलाश में दो दिन से हरीपर्वत चौराहे पर आने लगा। शुक्रवार को एक युवक उक्त बाइक को लेकर थाना हरीपर्वत पहुंचा। बाइक देखते ही उदयवीर ने पहचान लिया और युवक को पकड़ लिया। 

उदयवीर के मुताबिक बाइक सवार ने खुद को सिपाही बताया। कहा कि यह बाइक उसे सिकंदरा में खड़ी मिली थी, जिसे वो ले आया। मामला बढ़ता देख सिपाही थाने में बाइक छोड़कर भाग गया। 

आरोपी सिपाही सीओ की पेशी में तैनात बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। उदयवीर का कहना  है कि यह बाइक उसकी है। इटावा में उसके पिता के नाम से ली गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें