फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, धड़ गंगा में गिरा, सिर पटरी में फंसा, मृतक की हो गई शिनाख्त

Sat, 08 Oct 2022 07:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कछला रेलवे ब्रिज पर बरामद धड़ विहीन सिर की बुधवार सुबह शिनाख्त हो गई।धड़ विहीन सिर पुलिस ने मंगलवार सुबह कछला रेल पुल से बरामद किया था। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कछला रेलवे ब्रिज पर बरामद धड़ विहीन सिर की बुधवार सुबह शिनाख्त हो गई। मृतक विक्की बदायूं जनपद के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली का निवासी था। घरेलू कलह में आत्महत्या किए जाने के शक के बीच पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धड़ विहीन सिर पुलिस ने मंगलवार सुबह कछला रेल पुल से बरामद किया था। ट्रेन की चपेट में कट जाने के बाद धड़ गंगा में गिर गया था। बुधवार सुबह सहसवान के गांव फतनपुर टप्पा हवेली से मेवाराम समेत उसके परिवार के लोग यहां कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सिर का फोटो देख उसकी शिनाख्त रिंकू उर्फ विक्की (25) पुत्र बदन सिंह के रूप में की। बाबा मेवाराम ने बताया कि विक्की 4 अक्टूबर सुबह घर से बिना बताए चला गया था। घर में किसी से ऐसी कोई बात भी नहीं हुई जो वह तनाव में होता। मेवाराम और उसके पिता को अखबार के जरिये ही जानकारी हुई थी।

परिवार के लोगों ने बाद में पोस्टमार्टम गृह पर जाकर उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद विक्की का सिर पिता बदन सिंह के हवाले कर दिया गया। शाम को उसका कछला गंगाघाट पर अंतिम संस्कार भी किया गया। पिता ने बताया कि विक्की के धड़ को खोजने के लिए इलाके के गोताखोरों को लगाया गया है। कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि गंगा का बहाव तेज होने की वजह से धड़ बह जाने की आशंका बनी हुई है। पुलिस की तहकीकात में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें