बरनाहल। चोरी के वाहनों को काटने के बाद पार्ट्स को बेचने वाला पुलिस के हाथ आ गया। उसके कब्जे से कई कटे हुए वाहन भी बरामद हुए। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने वाहन चोर को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गय है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बरनाहल दिहुली मार्ग पर एक कबाड़ की दुकान है। जिस पर चोरी के वाहन लाकर काटे जाते हैं। उनके पार्ट्स को बिक्री किया जाता है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने एक टीम को निगरानी के लिए लगाया था। बुधवार को दबिश दी। दुकान में एक व्यक्ति टेंपो को काट रहा था।
पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने काटे जा रहे टेंपो के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। पूछताछ में उसने अपना नाम इदरीश अली निवासी मोहल्ला कटरा बताया। दुकान में तलाशी के दौरान चार टेंपो, तीन टेंपो के हैंडल, तीन क्रैंक, दो हैड, दो साइलेंसर, दो स्टार्टर, एक सीट बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से वाहन चोर को जेल भेजा गया।