फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक...बिना अनुमति एयरफोर्स स्टेशन में घुसे तीन लोग, फूल देकर किया स्वागत

Tue, 03 Jun 2025 12:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से आगरा प्रशासन से जवाब-तलब होने पर खलबली मच गई है। एयरफोर्स स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
बिना अनुमति उप राष्ट्रपति का स्वागत करने घुसे तीन लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष शंकर राव शिंदे की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। उपराष्ट्रपति सचिवालय से अनुमोदित सूची के अलावा तीन अनधिकृत लोग बिना अनुमति के एयरफोर्स स्टेशन (टेक्निकल एरिया) में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने उपराष्ट्रपति का स्वागत भी किया। सुरक्षा में इस लापरवाही पर सचिवालय ने आगरा प्रशासन से जानकारी मांगी है। आगरा प्रशासन ने एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी से जवाब-तलब किया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। साथ में उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी थीं। महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष शंकर राव शिंदे भी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

 

उप राष्ट्रपति के आगमन पर स्वागत और विदाई के वक्त आगरा के जनप्रतिनिधियों के नाम उपराष्ट्रपति सचिवालय से निर्धारित किए गए थे। लेकिन तीन अनधिकृत व्यक्ति संजय अरोड़ा, रोहित कत्याल, सोनू कक्कड़ बिना अनुमति के ही एयरफोर्स स्टेशन परिसर में प्रवेश कर गए। उन्होंने उपराष्ट्रपति का फूल भेंटकर स्वागत भी किया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से आगरा प्रशासन से जवाब-तलब होने पर प्रशासन में खलबली मच गई है। एयरफोर्स स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इस पर एडीएम प्रोटोकॉल ने एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढ़ें-भाजपा नेत्री के बेटे का अश्लील वीडियो कांड: विदेशी वेबसाइट्स पर अपलोड हुए Video, 130 से कहीं अधिक हैं ये नंबर
 
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि स्वागत व विदाई करने वालों की सूची जिलाधिकारी कार्यालय से एयरफोर्स स्टेशन को भेजी गई थी। दूरभाष से भी सुरक्षा अधिकारी को अवगत कराया था कि जिन व्यक्तियों के नाम नहीं हैं, उन्हें स्टेशन की परिधि में प्रवेश नहीं दिया जाए। इसके बाद भी तीन व्यक्ति प्रवेश कर गए, जो सुरक्षा में बड़ी लापरवाही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करके रिपोर्ट दें।

कराई जा रही है जांच
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा में कुछ लोगों के अनधिकृत रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की सूचना सोशल मीडिया से मिली है। प्रशासन की तरफ से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें