फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा कार्य करने वालों के लिए पुरस्कार, काम न करने वालों को मिलेगी सजा: कुलपति

Sat, 14 Dec 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बैठक में कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को जेपी सभागार में बैठक हुई। इसमें आगामी 30 दिनों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि काम न करने वाले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लें। सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक उत्तरदायित्व के साथ काम करें। अच्छा कार्य करने वालों के लिए पुरस्कार और काम न करने वालों के लिए दंड की व्यवस्था होगी। 

कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित की ओर से तीन वर्ष बनाम 30 दिन का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रतिदिन का काम उसी दिन होगा। सभी कर्मचारियों को चार्ट दिया जाएगा, जिस पर वो शाम तक किए गए कार्यों का ब्योरा देंगे। 
विज्ञापन


लंबित प्रकरणों के लिए उत्तरदायी लोगों को चिह्नित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। कंप्यूटर चलाने वालों को दो हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। 2001 तक के संविदा कर्मियों को नियमित करने की कार्यवाही की जाएगी। 

घर भेजी जाएंगी विद्यार्थियों की डिग्री

यह भी तय किया गया है कि विश्वविद्यालय में रखी छात्र-छात्राओं की डिग्री उनके घरों पर भेजने के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रचार-प्रचार किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राएं पते उपलब्ध करा दें। 15 दिन बाद डिग्रियां छलेसर कैंपस में रखवा दी जाएंगी। इसके बाद 1000 रुपये फीस लेकर डिग्रियां दी जाएंगी। 

अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन को 1100 छात्रों के ही पते मिले हैं। लाखों डिग्रियां रखी हुई हैं। बैठक में कुलसचिव केएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी एके सिंह, उप कुलसचिव शमीम अहमद, प्रो. राजेश धाकरे, प्रो. एचएस सोलंकी, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. सुनंदा खन्ना, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

दो मार्च से होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 

बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा दो मार्च 2020 से शुरू होगी। परीक्षा फार्म 12 दिसंबर से भरे जाने लगे हैं। जल्द ही परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मियों की 35 जांचें लंबित, जल्द होगा निर्णय

बैठक में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की 35 जांचें लटकी हुई हैं, इनको जल्द पूरा कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखने की बात है कि जो काम तीन वर्षों में नहीं हो सका, वह 30 दिन में कैसे होगा।

16 दिसंबर से बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर से बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य की है। 16 दिसंबर से व्यवस्था लागू होगी। इसी के आधार पर वेतन दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले भी यह व्यवस्था लागू की थी,  लेकिन सफल नहीं हो सकी थी।

ये भी तय किया गया

- विश्वविद्यालय को सौर ऊर्जा संचालित करने का कार्य तेज किया जाएगा। 
- कर्मचारियों का जल्द ही पटल परिवर्तित किया जाएगा। 
- रिक्त पदों पर फिर से नियमानुसार विज्ञापन दिया जाएगा। 
- गुलाब डिस्टिलेशन प्लांट जल्द चालू किया जाएगा। 
- संबद्धन विभाग की पूरी तरह से समीक्षा की जाएगी।
- सुल्तानगंज पुलिया पर भवनों के निर्माण की प्रक्रिया तेज करानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें