फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप का हल्लाबोल

Wed, 04 Dec 2024 11:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के नेतृत्व में हिंदू संगठन बुधवार को श्रीगणेश इंटर कॉलेज में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें करीब तीन हजार कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री कृष्णमुरारी दरगढ़ ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदूओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है। इसके विरोध में बुधवार को श्रीगणेश इंटर कॉलेज प्रांगण में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन में लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही आरएसएस सहित भाजपा नेता व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी आएंगे। उन्होंने सर्वसमाज से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हिंदू समाज की आवाज को बुलंद करें। साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा के लिए जल्द से कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें