फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 'द कश्मीर फाइल्स'  का प्रदर्शन नहीं करने पर, विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दर्शाने वाली फिल्म का प्रदर्शन शहर के छोटे सिनेमाघरों में नहीं किए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को थियेटरों में न लगाने पर हिंदूवादी नेता गुस्से में हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दर्शाने वाली फिल्म का प्रदर्शन शहर के छोटे सिनेमाघरों में नहीं किए जाने का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने रविवार को बालूगंज स्थित एक सिनेमाघर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के महानगर संयोजक अनूप वर्मा ने कहा कि फिल्म में कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचारों को दर्शाया गया है। इस फिल्म को सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को उस वक्त कश्मीर के हालात की सच्चाई का पता लग सके। 
विज्ञापन


विहिप के प्रचार प्रमुख अभिषेक शर्मा ने कहा कि सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन शुरू नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बंटी ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, अनुपम पंडित, योगेश निगम, मुकुल गुलजार, पवन धाकड़, दीपक ठाकुर, आकाश शर्मा , राहुल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें