आगरा। जयपुर हाउस क्षेत्र में मंगलवार को गोवंश का अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। लोगोें ने माहौल बिगाड़ने के लिए मंदिर के पास गोवंश की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और धरना देने लगे। एसीपी लोहामंडी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक मंदिर के पास सुबह के समय कूड़े के ढेर के पास एक गाय के बछड़े का सिर पड़ा मिला। उसके कुछ दूरी पर बाकी का शरीर पड़ा था। सूचना पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर वहीं धरने पर बैठ गए। भजन गाते हुए नारेबाजी करने लगे। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस मौके पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, करन गर्ग शिवम दुबे, आकाश वर्मा, कार्तिक मुद्गल आदि मौजूद रहे।
वर्जन
गोवंश सा शव मिलने की सूचना पर गए थे। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। जो भी जांच में सामने आएगा,उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गौरव कुमार एसीपी लोहामंडी