फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वेटरन क्रिकेटरों की सीरीज आज से, खेलेंगे 7 देशों के खिलाड़ी

Tue, 03 Feb 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वेटरन्स क्रिकेट इंडिया फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को सेट जोंस क्रिकेट मैदान पर मुकाबले कराए जाएंगे। मुकाबले आगरा के 50 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी खिलाड़ियों की टीम आगरा लेजेंड्स और 6 देशों के शौकिया खिलाड़ियों की टीम ओक्सिडेंटल क्रिकेटर्स के बीच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आगरा लेजेंड्स के कप्तान डॉ. पराग गौतम ने बताया कि ओक्सिडेंटल क्रिकेटर्स की टीम में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अमेरिका और कनाडा के शौकिया लेकिन अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। यह आयोजन केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि खेल भावना, मित्रता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक सशक्त प्रयास है।
तीन मैचों की इस शृंखला में पहला और दूसरा मुकाबला 3 व 5 फरवरी को सेंट जोंस कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 7 फरवरी को अनेक सिंह स्टेडियम, कुबेरपुर में होगा। सभी मुकाबले 30-30 ओवर के होंगे। मंगलवार को पहले मैच का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह करेंगे।
विज्ञापन

आगरा लेजेंड्स टीम (संभावित)
डॉ. पराग गौतम (कप्तान), डॉ. राजीव फिलिप, डॉ. मनु प्रताप सिंह, अजय कदम, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. संजय जैन, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र रमानी, अनमोल असीजा, अमित शुक्ला, सत्यजीत चक्रबर्ती, स्वप्निल सिंह, राहुल सिंह, हर्षवर्धन शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें