फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रावली से छीपीटोला तक जाम में दो घंटे फंसे वाहन, मेट्रो के पिलर निर्माण से एमजी रोड पर वाहनों की लग रही लंबी कतार, नहीं निकल पा रहा समाधान

विज्ञापन
एमजी रोड पर सोमवार दोपहर को जाम की वजह से छीपी टोला मार्ग तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो के पिलर निर्माण से एमजी रोड पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। रावली से छीपीटोला तक सोमवार को भी लंबा जाम लगा। भीषण गर्मी में सड़क पर वाहन फंसने से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। छांव का भी कोई इंतजाम नहीं है। करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

एमजी रोड पर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतापपुरा से हरीपर्वत तक पिलर बन चुके हैं। बैरिकेडिंग भी कई जगह हटा दी गई है। मगर, दो महीने पहले रावली से धाकरान के बीच छह पिलर बनाने का काम शुरू हुआ था। पिलर बनाने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग से भी जाम लग रहा है।
सोमवार को रावली में जाम लगने से जिलाधिकारी आवास और छीपीटोला तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोनों तरफ वाहन फंसने से लोग परेशान हो गए। जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी जाम को खत्म कराने के लिए जूझे लेकिन सफल नहीं हो पाए। वाहनों का दबाव अधिक था। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर एक बजे तक लगा रहा। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का दबाव कम होने पर राहत मिली।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार का कहना है कि पिलर निर्माण का कार्य पूरा होने तक वाहनों को निकालने में समस्या हो रही है। मेट्रो से जल्द कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है।

एमजी रोड पर सोमवार दोपहर को जाम की वजह से छीपी टोला मार्ग तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें