फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा का शातिर टप्पेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने जनता को झांसे में लेकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी आगरा का निवासी है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इसके तीसरे साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बीती 3 अप्रैल को रामलीला द्वार के पास बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाया था। आरोपियों ने एक पर्ची दिखाकर पैसों को दोगुना-तिगुना करने का लालच दिया और इसी बहाने बुजुर्ग की सोने की अंगूठी उतरवाकर फरार हो गए थे। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार को केवल निवासी पृथ्वीनाथ मंदिर के सामने, थाना शाहगंज, आगरा को बैंदी की पुलिया के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 9,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पर आगरा कमिश्नरेट में भी जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग का तीसरा अपराधी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें