फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चालान काटा एक्टिवा का, पहुंचा बाइक वाले के पास, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 09 Feb 2021 01:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एक्टिवा पर लगी फर्जी नंबर प्लेट । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में पुलिस ने चालान काटा एक्टिवा का जबकि यह पहुंचा बाइक वाले के पास। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक्टिवा फर्जी नंबर से चल रही है। उसकी नंबर प्लेट पर वही नंबर है जो बाइक का है। चालान मिलने पर बाइक स्वामी जहीन खान ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन


शमसाबाद के मोहल्ला टोला निवासी जहीन खान ने बताया कि वह काफी दिनों से आगरा आए ही नहीं है, इसके बावजूद चालान पर चालान कटे जा रहे हैं। ये चालान स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद से कटे हैं। इनमें जो तस्वीर है, वह स्कूटी की है। 

इस पर नंबर लिखा है यूपी 80 डीयू 6716। यह उनकी बाइक का नंबर है। एक्टिवा का कभी चौराहे पर लाइन क्रॉस करने का चालान कटता है तो कभी इसे चला रहे युवक के हेलमेट न पहनने का। जहीन खान का कहना है कि वह शायद बेफिक्र भी इसलिए है क्योंकि उसे पता है कि उसे चालान भुगतना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने पांच से छह मामले
पुलिस के पास हर महीने ऐसे पांच से छह मामले आ रहे हैं, जिसमें ट्रैफिक नियम कोई तोड़ता है जबकि चालान किसी और के पास पहुंच जाता है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कई लोग फर्जी नंबर लगाकर वाहन चला रहे हैं। ये नंबर जिनके वाहनों के होते हैं, उनके पास चालान पहुंच जाते हैं। दो महीने पहले खेरागढ़ की मनीषा के पास जो चालान पहुंचा, वह बाइक का था जबकि उनके पास स्कूटी है।

मुकदमा दर्ज कराया जाएगा : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि जो लोग नंबर प्लेट पर फर्जी नंबर लगा रहे हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस चालान काटते समय एप के माध्यम से यह भी देख रही है कि  गाड़ी पर फर्जी नंबर तो नहीं है।

'गलत चालान आए तो प्रार्थना पत्र दें'
एसपी सिटी का कहना है कि अगर किसी के पास ऐसा गलत चालान आ जाता है तो वह एसपी ट्रैफिक के पास शिकायत कर सकता है। जिसे सर्किल से चालान कटा है, उसके सीओ को भी प्रार्थनापत्र दिया जा सकता है। जांच के बाद ऐसे चालान माफ कर दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें