फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसपोर्ट पर खड़े रहे वाहन, नहीं हुआ माल का लदान

Tue, 02 Jan 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वाहनों की हड़ताल की घोषणा के दूसरे दिन मंगलवार को भी ट्रांसपोर्ट पर माल का लदान नहीं हुआ। लोडर वाहन ट्रांसपोर्ट पर ही खड़े रहे। ऐसे में अन्य स्थानों के लिए सामान नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन


प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक लोडर वाहनों का लदान मटर, गल्ला व अन्य सामान का हरियाणा, गुजरात और राजस्थान के लिए होता है। वहीं दूसरे राज्यों से कपड़ा, किराना, हार्डवेयर, दवा आदि का सामान आता है। मंगलवार को भी मोटर विहिकल एक्ट में संशोधन के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल जारी रही। वाहन चालकों ने वाहनों का संचालन किया गया। जिसके कारण ट्रांसपोर्ट पर लोडर वाहन दूसरे दिन भी खड़े रहे।





वाहन चालक व ट्रांसपोर्टरों की बात

- जनपद में बाहर से कपड़ा, किराना का सामान, हार्डवेयर, दवा आदि दूसरे राज्यों से आता है। लगभग प्रतिदिन से 200 से 250 क्विंटल माल का आवागमन होता है। हड़ताल के कारण सामान नहीं आ पा रहा है। दिक्कतें हो रही हैं। - राजेंद्र सिंह, ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन




- एक्ट में सजा को अव्यवहारिक बनाया गया है। 7 लाख का जुर्माना बहुत अधिक है। इसका विरोध वाहन चालक कर रहे हैं। तीन दिन की हड़ताल की घोषणा है। यह एक्ट सरकार को वापस लेना चाहिए। - पप्पू, ट्रक चालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें