सोरोंजी।
मेला मार्गशीर्ष में श्री वराह जनसेवा दिव्यांग समिति ने मानसिक मंदित दिव्यांगजन के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया। इसमें आवश्यक जानकारी दी गई। समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि मानसिक दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र अब जिला चिकित्सालय में ही बनेंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. कुलदीप, साईट सेवर्स इंडिया से गीतांजलि, विनोद कुमार शर्मा, प्रहलाद महेरे, शंकर राजपूत, धैर्य धर, ज्ञान देवी, विजय पटियात, नीतू राजपूत, विमला देवी भी रहीं।