फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमजी रोड पर रेंगे वाहन, धुएं से फूलने लगा दम

Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दिल्ली गेट पर जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
आगरा। स्कूलों और कार्यालयों के सोमवार को खुलने के बाद शहर में जगह-जगह जाम के हालात रहे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय दिल्ली गेट, हरीपर्वत समेत एमजी रोड पर जगह-जगह जाम लगा रहा। सबसे खराब हालात रावली पर रहे। वहीं भगवान टाॅकीज चौराहे पर भी वाहनाें के जाम में फंसने और धुएं से लोगों का दम फूलने लगा।
विज्ञापन

सोमवार को वीआईपी आगमन की वजह से काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी। चौराहों पर पुलिस बल कम था। इसका असर यातायात संचालन पर भी पड़ा। हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल कट, आईएसबीटी चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटरवर्कस चौराहा पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। भगवान टॉकीज चौराहे पर अबुल उलाह दरगाह की ओर सर्विस रोड पर मेट्रो बैरिकेडिंग के कारण एक चार पहिया वाहन ही निकल सकता है। उसके बीच अतिक्रमण ने राहगीरों को परेशान किया।
एमजी रोड पर बसों के साथ ऑटो और ई-रिक्शा चालक सड़क पर कब्जा कर सवारियों की खींचतान करते दिखे। सर्विस रोड पर दोनों ओर हरियाणा रोडवेज की बसाें और डग्गामार वाहनाें का अवैध ठहराव रहा। जाम में फंसे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। शहीद नगर तिराहे से भगत सिंह चौराहे तक सड़क पर वाहनों का दबाव दिखा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्तरां के बाहर सड़क किनारे काउंटर लगाने और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं क्षेत्र में अस्पताल होने के कारण सबसे बड़ी चिंता एंबुलेंस की है। लोगों का कहना है कि जाम में मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस को भी रास्ता निकालने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें