फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पकड़ा वाहन चोर, साथी चकमा देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार, मैनपुरी। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कीरतपुर के पास एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। वहीं चोरी की दो बाइकें भी मिलीं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह कीरतपुर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि तभी सूचना मिली कि दो वाहन चोर एक बाइक पर कीरतपुर की ओर ही आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई। कुछ देर बाद करहल की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब दोनों को रोकने का प्रयास किया तो वह लोग भागने लगे। इस दौरान एक वाहन चोर की बाइक फिसल गई, वहीं दूसरा बाइक को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दोनों बाइकों को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर चोर ने अपना नाम सौरभ सिंह निवासी शरीफपुर थाना कुरावली बताया। उसने बताया कि भागे हुए साथी का नाम सोनू नाई उर्फ दीपक है। पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें