फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में खोखा और ठेल पर रखीं सब्जियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड पर सोमवार की रात आग लगने से खोखा, ठेल और सब्जियां जल गईं। पीड़ितों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। शहर के आगरा रोड पर चंद्रपाल सब्जी की ठेल लगाते हैं। वहीं अयूब खान खोखा में सब्जी बेचते हैं। सोमवार की रात किसी ने बीड़ी पीकर खोखा में फेंक दी।
विज्ञापन

खोखा में रखी रजाई ने आग पकड़ ली। आग ने विकराल रूप ले लिया। धुंआ व आग की लपटें निकलता देख पास में सो रहे चंद्रपाल व अयूब ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक आग को बुझाया तब तक खोखा, सब्जियां और ठेल जल चुका था। दुकानदारों की माने तो उनकी जमापूंजी और सामान सब कुछ जल गया। पीड़ितों ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें