देवोत्थान से पहले सब्जियों के भाव फिर बढ़ गए हैं। आगरा में बीत दो दिन के अंतराल में थोक कीमतों में तीन गुना तक इजाफा हो चुका है। टमाटर 20 से बढ़कर 28 रुपये किलो हो गया है। लौकी 5 की जगह 15 रुपये किलो में बिक रहा है। लहसुन सौ रुपये से बढ़कर डेढ़ सौ रुपये किलो पर बेचा जा रहा है। फुटकर में कीमतें और भी अधिक हैं। फुटकर में टमाटर 45 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है जबकि लौकी 30 रुपये प्रति किलो।
स्थानीय आवक आने से सब्जियों के भाव में गिरावट आ गई थी। प्याज समेत अन्य सब्जियों पर 20 रुपये किलो तक गिर गए थे। लेकिन दो-तीन दिनों में दाम चढ़ने शुरू हो गए हैं। कारोबारियों का तर्क है कि देवोत्थान से शुरू हो रहे सहालग के लिए मांग बढ़ने से दाम बढ़े हैं।
ये हैं थोक भाव
सब्जी पहले--अब
टमाटर 20 -- 28
गाजर 10--20
फूलगोभी 10--16
पत्ता गोभी 15--20
नींबू 30--40
अदरक 28--35
शिमला मिर्च 20--30
लौकी 5--15
बैंगन 5--10
लहसुन 100--150