एत्मादपुर के सब्जी आड़तिया मुकुल बघेल ने बताया कि मंडी की समय सीमा कम होने के चलते किसान सब्जी कम ला रहा है, देहात क्षेत्र से ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। इससे कीमतें गिरी हैं।
सब्जी विक्रेता मोनू कुशवाह ने बताया कि दुकान बंद होने के चलते ठेल पर ही सब्जी गली-मोहल्लों में बेची जा रही है। इसका असर कीमतों पर है। सब्जी किसान अमर सिंह ने बताया कि सब्जियां खेतों से मंडियों में नहीं पहुंच पा रही हैं। इसी से कीमतें गिरी हैं।
| सब्जी |
पहले |
अब |
| टमाटर |
40 रुपये प्रति किलो |
20 रुपये प्रति किलो |
| गोभी |
30 रुपये |
10-15 रुपये |
| बैंगन |
25 रुपये |
10 रुपये |
| धनिया |
50 रुपये |
20 रुपये |
| मिर्च |
50 रुपये |
30 रुपये |
| लौकी |
40 रुपये |
20 रुपये |
| आलू |
600 रुपये पैकेट |
450 रुपये पैकेट 50 किग्रा |